आग में झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

थाना क्षेत्र के बरौली बाजार में खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में मौत हो गयी। बताया जाता है कि चार पांच दिन पूर्व बरौली बाजार निवासी मंजू देवी खाना बनाते समय लगी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गयी थी। इनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। जहां महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी।

Ads:






Ads Enquiry