घर का वेंटिलेटर तोड़ कर हजारों की संपत्ति चोरी

सिधवलिया में महम्मदपुर थाना क्षेत्र के देवकुली लक्ष्मीपुर गांव में गुरुवार की रात वेंटिलेटर तोड़ कर एक घर घुसे चोरों ने गहना सहित हजारों रुपये कीमत की संपत्ति चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह नींद खुलने पर इस चोरी की जानकारी गृहस्वामी को हुई। उनसे सूचना मिलने पर मौके पर पहंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि

देवकुली लक्ष्मीपुर गांव निवासी विनोद यादव के घर के सदस्य गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी बीच उनके घर का वेंटिलेटर तोड़ कर चोर घर में प्रवेश कर गए और गहना, नगदी व कपड़ा सहित हजारों की संपत्ति चुरा कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह नींद खुलने पर गृहस्वामी को इस चोरी की जानकारी हुई। गृहस्वामी से सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry