सोनहुला में नकदी सहित हजारों की संपत्ति चोरी

गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनहुला चन्द्रभान गांव स्थित रवीन्द्र मिश्र के घर से चोरों ने नकदी सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य के संपत्ति की चोरी कर ली। बताया जाता है कि रवीन्द्र मिश्र के परिवार के लोग रात्रि समय घर का दरवाजा बंद कर सो रहे थे। इसी बीच मौका देखकर कुछ चोर उनके कमरे में प्रवेश कर गये तथा घर में रखे गये नकदी के अलावा हजारों के जेवरात की चोरी कर ली। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry