लोगों को रुला रहा एटीएम

मांझा प्रखंड क्षेत्र में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में लगा एटीएम पैसा निकासी करने आने वालों को रुला रही है। इस एटीएम में कभी पैसा नहीं रहता है तो कभी मशीन खराब हो जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों को लंबी दूरी तय कर पैसा निकालने के लिए जिला मुख्यालय स्थिति एटीएम केंद्रों पर आना पड़ता है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त होने लगा है।

Ads:






Ads Enquiry