जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाएगा राजद

 राजद जिले में डेढ़ लाख लोगों को पार्टी से जोड़ेगा। इस लक्ष्य को पाने के लिए आगामी 14 दिसंबर तक राजद का सदस्यता अभियान जारी रहेगा। इसी बीच शुक्रवार को राजद जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू की अध्यक्षता में हुई प्रखंड प्रभारियों की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी। बैठक में राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद जिले में डेढ़ लाख लोगों को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाएगा। जिसको लेकर 14 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद 15 दिसंबर को हर हाल में सदस्यों की सूची प्रदेश कार्यालय को सौंप देनी है। बैठक को संबोधित करते हुए राजद के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जगदीशपुर के विधायक रामविशुन सिंह यादव ने प्रखंड प्रभारियों से कहा कि समय सीमा के अंदर सदस्यता अभियान पूर्ण कर लेना है। कार्यकर्ताओं को सचेत रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि बहुत से दल विरोधी लोग भी पार्टी की सदस्यता लेने की फिराक में है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरुरत है। बैठक में सहायक निर्वाची पदाधिकारी बजरंगी ठाकुर, प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो, विशाल यादव, सुरेश यादव, मोहम्मद कासिम, कंचन प्रसाद, अरविंद कुमार पप्पू, प्रदीप देव, दिवाकर यादव, हरेंद्र चौधरी, पिंटू पाण्डेय, संजीव सिंह, राजाराम मांझी, ललन बीन, दिलदार हुसैन, दुर्गेश कुशवाहा, रविंद्र महतो, राकेश तिवारी, गोरख पासवान, अरूण सिंह, मुसा यादव, सुजीत शुक्ला, सफी आलम, राजू यादव, कुश यादव आदि मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry