दाब से हमले में महिला सहित चार घायल

उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में मारपीट हो गयी। इस दौरान दाब से हमला कर एक ही परिवार की दो महिला सहित चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि वृंदावन गांव निवासी रामाशीष प्रसाद का अपने ही गांव के कुछ लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार की देर शाम दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान दाब से हमला कर रामअशीष प्रसाद तथा उनके परिवार के रामप्रवेश प्रसाद, अंकिता कुमारी व सिधरिया देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सभी घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry