विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में सोमवार को गाली देने से मना करने पर एक व्यक्ति को चाकू से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे देवरिया रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि चौमुखा गांव निवासी राजेश सहनी और कमलेश सहनी सोमवार की सुबह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच गांव के ही संदीप सहनी और संजू देवी वहां आये और किसी बात को लेकर उनको गाली देने लगे। जब राजेश सहनी ने उन्हें गाली देने से मना किया गया तो संदीप सहनी ने उनपर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसको गंभीर स्थिति में देवरिया रेफर कर दिया। इस संबंध में घायल युवक के भाई कमलेश सहनी के बयान पर थाने में संदीप सहनी तथा संजू देवी के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।