राजस्व वसूली में सुस्ती पर अभियंता से जवाब तलब

जिलाधिकारी राहुल कुमार ने सोमवार को बिजली विभाग के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली में सुस्ती के लिए उन्होंने कई कनीय अभियंताओं से कड़ी फटकार लगायी। साथ ही सुस्ती के लिए सात कनीय अभियंता तथा दो सहायक विद्युत अभियंता से जवाब तलब किया।

इसके पूर्व समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि जिले के गोपालगंज, हथुआ तथा भोरे में विद्युत राजस्व की वसूली की रफ्तार संतोषजनक है। लेकिन थावे, मांझा, कुचायकोट, विजयीपुर, पंचदेवरी, कटेया, बरौली तथा कुचायकोट अंचलों में राजस्व वसूली की काफी कम पाते हुए उन्होंने इसके लिए संबंधित अभियंताओं से जवाब तलब किया। जिलाधिकारी ने तमाम कनीय अभियंताओं को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व की वसूली करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में सुस्ती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बीआरजीएफ फेज वन तथा टू के अद्यतन प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार गौरव के अलावा सभी सहायक व कनीय अभियंता भी मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry