समारोह में प्रखंड प्रमुख सम्मानित

विजयीपुर प्रखंड में समुचित विकास तथा प्रखंड क्षेत्र में सबको साथ लेकर चलने वाली प्रखंड प्रमुख निरूपमा सिंह के कार्य से प्रभावित होकर समाजसेवी केशव तिवारी ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी केशव तिवारी ने कहा कि निरूपमा सिंह के प्रखंड प्रमुख बनने के बाद महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। इन्होंने महिलाओं को जागृत किया है। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष शैलेश द्विवेदी, मिथिलेश पाण्डेय, अजय तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Ads:






Ads Enquiry