जिले में ठंड लगने से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी। दो दिन पूर्व ठंड लगने से शहर के राजेंद्र नगर बस स्टैण्ड स्थित यात्री शेड में सो रहे एक अज्ञात मजदूर की मौत हो गयी थी। इस बीच उचकागांव प्रखंड के ब्रहमाइन गांव में शुक्रवार की रात अपने घर के बरामदा में सो रहे वृद्ध सत्यनारायण सिंह की मौत हो गयी। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात सत्यनारायण सिंह अपने घर के बरामदा में सो रहे थे। इसी दौरान ठंड लगने से उनकी मौत हो गयी। शनिवार की सुबह जब परिजन उनके पास पहुंचे तो वे मृत पाये गए।