शहर के जंगलिया मोहल्ले में चोरी का आरोप लगाकर शनिवार को कुछ लोगों ने एक छात्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के जगन्नाथा गांव निवासी अजीम हुसैन शहर के जंगलिया मोहल्ले में किराये के मकान में रहकर दसवीं की पढ़ाई करता है। शनिवार को पड़ोस के कुछ लोगों ने उस पर लैपटाप चोरी करने का आरोप लगाकर उसे लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया। घायल छात्र को आसपास के लोगों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।