गत वर्ष प्रखंड क्षेत्र में हुए 19 वीं पशु गणना में लगे प्रगणकों का मानदेय नहीं मिलने से गणना कार्य में लगे कर्मियों में रोष व्याप्त है। पशु गणक उमेश कुमार, सुनिल कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राजीव कुमार ने बताया कि अबतक उन्हें मात्र आधी राशि दी गयी है। पशु गणकों ने बताया कि यदि अविलंब मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन को विवश होंगे।