17 दिसंबर से होगी इंटर की जांच परीक्षा

इंटर कला एव विज्ञान की जांच परीक्षा 17 दिसंबर से आयोजित की जाएगी। कमला राय महाविद्यालय की प्राचार्य मधुप्रभा ने बताया कि इंटर कला एव विज्ञान की जांच परीक्षा की घोषणा कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि जांच परीक्षा में सभी छात्र-छात्राओं को भाग लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी कारण से अगर परीक्षार्थी जांच परीक्षा में शामिल नहीं हुए तो उन्हें परीक्षा फार्म भरने से वंचित कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि यह जांच परीक्षा दो पालियों में लिया जाएगा। यह परीक्षा 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगी।

Ads:






Ads Enquiry