प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चे पुरस्कृत

कटेया प्रखंड संसाधन केंद्र में मंगलवार को निश्शक्त बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले निशक्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुहौना के सृष्टि चौबे ने चित्रकला में प्रथम स्थान, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयसौली के शिवम चौबे ने दौड़ में प्रथम स्थान, मध्य विद्यालय कटेया बालक के जिगर कुमार ने संगीत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्याम बहादुर सिंह, महेश त्रिपाठी, उपेंद्र कुमार तिवारी, भूपेश कुमार, संतोष तिवारी, अखिलेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Ads:






Ads Enquiry