राजद के संगठनात्मक चुनाव को लेकर पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के सभी प्रखंड व नगर निकायों में अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। राजद के निर्वाची पदाधिकारी राम विशुन सिंह व एआरओ बजरंगी ठाकुर ने बताया कि प्रखंड पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुबह से ही अपने अपने क्षेत्र के कैम्प कर कार्यकर्ताओं के साथ बात कर प्रखंड अध्यक्ष पद हेतु नाम की सहमती बनाते रहे। जिसके बाद गोपालगंज प्रखंड अध्यक्ष के पद मो. सहीम, हथुआ से अर्जुन यादव, भोरे से विजय कुमार राम, थावे से राजू यादव, उचकागांव से रहमत अली, सिधवलिया से कमल देव यादव, बरौली से सुरेश प्रसाद यादव, बैकुठंपुर से अमानुल्ला अंसारी, कटेया से अरविंद यादव, पंचदेवरी से रामसकल कुशवाहा, फुलवरिया से अली अकबर अंसारी व कुचायकोट से मुकेश यादव को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इसी प्रकार गोपालगंज नगर में रविंद्र महतो, कटेया नगर में प्रदीप कानू, मीरगंज नगर कमलेश्वर मलकार, तथा बरौली नगर से म. एकबाल को निर्वाचित किया गया। राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने बताया कि मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा।