नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभुंका गांव में एक बीस वर्षीया युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़ित युवती के बयान पर घटना की महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया है कि वह घर पर अकेली थी। इसी बीच मानिकपुर नौरंगा टोला गांव के नागेश्वर यादव मौका देखकर उसके घर में प्रवेश कर गये तथा उसके साथ दुष्कर्म क प्रयास किया। विरोध करने पर उसने उसकी पिटाई भी की। कांड अंकित कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।