बंगरा गांव गोलीकांड में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में दो दिन पूर्व हुए गोली कांड में घायल ललन यादव के फर्द बयान के अनुसार तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए दाउदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नामजद लोगो में बंगरा गांव के सरपंच पति अजीत सिंह, दारा सिंह और पप्पू सिंह हैं। मालूम हो कि फर्दबयान के अनुसार ललन यादव का कहना है कि दो दिन पूर्व शुक्रवार की देर रात अपने घर के बाहर दरवाजे पर दालान में सोये थे तभी रात्रि करीब 12 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग पहुंचे। इस दौरान एक ने हमारे ऊपर गोली चला दी। जिसमें मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर तीनों मोटरसाइकिल से फरार हो गये। जहां घायलावस्था में मुझे परिजनों ने पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लग गयी है। घटना को लेकर माकपा नेता सत्येन्द्र यादव ने निंदा करते हुए प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Ads:






Ads Enquiry