चार दिनों तक चलने वाले सूर्योपासना के महापर्व छठ का नहाय-खाय रविवार को होगा। नहाय-खाय को लेकर शनिवार को बाजार में कद्दू की मांग अचानक बढ़ने का असर यह हुआ कि यह रिकार्ड 60 रुपये की दर से बिका। बाजार में छठ पूजा के दौरान प्रयोग में लाये जाने वाले अन्य सामानों की कीमत भी इस साल आसमान छू रही है।
रविवार को नहाय-खाय होने के के कारण शनिवार को बाजार में कद्दू की अचानक मांग बढ़ गई। स्थिति यह रही कि दिन चढ़ने के साथ इसकी कीमत में लगातार उछाल आता गया। दोपहर बाद इसकी कीमत 60 रुपये प्रति के दर तक पहुंच गई। शनिवार को जब बड़ी बाजार में कद्दू पहुंचा तब इसकी कीमत तीस रुपये प्रति थी। दोपहर बारह बजे यह चालीस रुपये तक पहुंच गयी। हर घंटे कद्दू की कीमत बढ़ी और शाम होते-होते यह साठ रुपये तक पहुंच गया। ज्ञातव्य है कि महापर्व छठ पर व्रत धारण करने वाली महिलाएं व पुरुष नहाय खाय के समय चावल, अरहर का दाल व कद्दू की सब्जी ही खाते हैं।