राजद के जिलाध्यक्ष सह गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से राजद के प्रत्याशी रहे रेयाजुल हक राजू ने चुनाव के दौरान भारी जन समर्थन देने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि समाज के सभी वर्ग, गरीब, मजदूर एवं किसानों को उन्हें भरपूर समर्थन व प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम कतार में खड़े हरेक व्यक्ति को न्याय दिलाना उनका संकल्प है।