मायके में महिला की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामो गांव में विवाहित महिला को मायके बुलाकर ले जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गयी। घटना को लेकर कोर्ट के आदेश पर महिला की सास के बयान पर मृतका के पिता व भाइयों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

दर्ज प्राथमिकी में बैकुंठपुर थाना के बामो गांव की दौलतिया देवी ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र संजीत कुमार की शादी सिवान जिले के बसतपुर थाना क्षेत्र के कंडीपुर गांव के प्रभु शर्मा की पुत्री सुनीता के साथ संपन्न हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुनीता के पिता व भाई उसे बुलाकर ससुराल से मायके ले गये। मायके में ले जाने के बाद प्रभु शर्मा तथा उनके पुत्रों ने मिलकर उनकी बहु की हत्या कर दी। घटना के समय पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार किये जाने के बाद दौलतिया देवी ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर मामले की गुरुवार को बैकुंठपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। जिसमें प्रभु शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील शर्मा तथा विनोद शर्मा सहित सात लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है।

Ads:






Ads Enquiry