,

छठ को ले घाटों की सफाई शुरू

छठ महापर्व को लेकर नगर परिषद द्वारा छठ घाट की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगर परिषद के कर्मी के अलावा अन्य मजदूर शहर के दर्जनों घाटों की सफाई में लग गए हैं।

बताया जाता है कि मंगलवार को नगर परिषद के अध्यक्ष संजू देवी व उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी ने सफाई जमादारों के साथ नगर परिषद क्षेत्र में स्थित छठ घाट की सफाई को लेकर बैठक कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया था। जिसके बाद मंगलवार से छठ घाटों की सफाई के लिये मजदूरों को काम पर लगा दिया गया। नप अध्यक्ष संजू देवी ने बताया कि शहर के हजियापुर, ब्लाक मोड, हरखुआ, थावे रोड, मानिकपुर रोड, वीएम मैदान सहित अन्य जगहों पर स्थित 24 छठ घाट की सफाई प्रारंभ कर दी गयी है। साफ सफाई के बाद छठ घाटों की सफाई के बाद अ‌र्घ्य देने के लिये नदी व तालाब की भी सफाई की जाएगी। ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हो। नगर परिषद की ओर से इस साल छठ घाट पर पर्याप्त लाइटिंग के लिए जेनरेटर सेट आदि की भी व्यवस्था की जा रही है।

Ads:






Ads Enquiry