नगर थाना क्षेत्र के दरगाह मोहल्ले में आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक महिला सहित एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल करने के बाद दुकान में मौजूद दस हजार रुपये नकदी छीन ली गयी। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दरगाह वार्ड संख्या 25 निवासी तारा देवी अपने दुकान पर मौजूद थी। इसी बीच उसकी दुकान पर अनारुल मियां सहित आधा दर्जन लोग पहुंच गये तथा पुराने विवाद को लेकर महिला के साथ गाली-गलौज शुरु कर दी। महिला के विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी पिटाई शुरु कर दी। उसे बचाने पहुंचे कृष्णा चौधरी तथा पुत्री की भी हमलावरों ने पिटाई कर दी तथा दुकान के काउंटर में मौजूद दस हजार रुपये नकदी छीन ली। तीनों घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर घायल तारा देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें अनारुल मियां, आशिक मियां तथा अमीर अली सहित छह लोगों को नामजद किया गया है।