प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों चौर में नीलगायों ने किसानों को परेशान कर रखा है। नीलगायों का झुंड फसलों का नुकसान तो कर ही रहे हैं, इसके साथ ही उन्हें भगाने पर वे किसानों को मारने के लिए दौड़ा भी रहे हैं। किसानों ने बताया कि प्रखंड के अगहरा, करमई, बलिछापर, तौली चंवर, सदौवा चंवर आदि चौर में नीलगायों का आतंक काफी बढ़ गया है। नीलगायें मक्का, धान, गन्ना की फसल को काफी नुकसान पहुंचा रही हैं। जिससे किसानों की चिंता काफी बढ़ गयी है। झझवां निवासी सीता राम सिंह, गोपालपुर निवासी राजेश सिंह, कुशहर निवासी गणेश सिंह सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि सरकार को इस समस्या प्रति भी ध्यान देना चाहिए, ताकि किसानों को नीलगायों के आतंक से निजात मिल सके।