गंडक नदी के दियारा इलाके के अलावा सिवान जिले की सीमा पर स्थित 100 बरौली विधानसभा क्षेत्र में दो लाख पचपन हजार से अधिक मतदाता आगामी एक नवम्बर को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के सबसे छोटे इस विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां जोरों से शुरू हो गयी है। प्रशासनिक स्तर पर बूथों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने से लेकर अन्य तैयारियां तेजी से चल रही है।