भोरे थाना क्षेत्र के खरही पूरब टोला गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर गांव के दो पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। इस दौरान कुछ लोगों ने फरसा तथा लाठी डंडा से हमला कर एक ही परिवार के छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।