दुकान खाली करने से मना करने पर चाकू घोंपा

शहर के पुरानी चौक मोहल्ला में शनिवार की शाम दुकान खाली करने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक दुकानदार को मारने पीटने के बाद चाकू घोंप दिया। जिससे दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दुकानदार का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि शहर के पुरानी चौक मोहल्ला निवासी अभय प्रकाश के पुत्र ऋषभ राज पुरानी चौक में किराए की एक दुकान लेकर बिजली का सामान बेचते हैं। कुछ दिन से दुकान के मालिक ऋषभ राज से दुकान खाली करने को कह रहे थे। लेकिन दुकानदार ने दुकान खाली नहीं किया। इसी बीच शनिवार की शाम कुछ लोग ऋषभ राज की दुकान पर पहुंच गए तथा दुकान खाली करने को कहने लगे। लेकिन दुकानदार ने दुकान खाली करने से मना कर दिया। जिससे आक्रोशित होकर दुकानदार को मारने पीटने के बाद उन्हें चाकू घोंप दिया गया। इस घटना के बाद हमलावर वहां से भाग गए। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दुकानदार का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry