गोपालगंज थाना क्षेत्र के सौरेजी गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि सौरेजी गांव निवासी राजेश राम सोमवार को अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के ही योगेश नोनिया अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने राजेश राम को पीटकर घायल कर दिया।