हिन्दी के विकास के लिए कटिबद्ध हैं हम : डीएम

सोमवार को जिले में समारोह पूर्वक हिन्दी दिवस मनाया गया। इस दौरान कहीं विचार गोष्ठी आयोजित की गयी तो कहीं लेखन प्रतियोगिता हुई। हिन्दी दिवस में समाहरणालय स्थित कौशल विकास केंद्र में जिला प्रशासन के तत्वाधान में हिन्दी दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने दैनिक जीवन तथा राष्ट्र निर्माण में हिंदी की महत्ता एवंम योगदान पर प्रकाश डाला। 
Ads:






Ads Enquiry