ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

गोपालगंज। थाना क्षेत्र ढोढ़वलिया गांव के समीप एनएच 28 पर सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बताया जाता है कि ढोढ़वलिया गांव के पास एनएच 28 के किनारे मजबून नेशा का घर है। सोमवार की सुबह वे अपने घर के बाहर सड़क के किनारे किसी काम से निकली थी। इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आ गयी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
Ads:






Ads Enquiry