फुलवरिया थाना क्षेत्र के सेलार खुर्द गांव निवासी 35 वर्षीय युवक श्रीनिवास मिश्र की ओमान में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना रविवार की है। सोमवार को युवक की मौत की सूचना मिलने पर उसके गांव का माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि सेलार खुर्द गांव निवासी श्रीनिवास मिश्रा डेढ़ साल पहले ओमान गए थे। वे वहां मजदूरी करते थे। रविवार को कंपनी में मजदूरी करने जा रहे थे। तभी बस से ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी इलाजोपरांत हो गयी।