कटेया थाना क्षेत्र के जीतन मोड़ पर रविवार की देर शाम वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्वचालित पिस्तौल तथा पांच कारतूस के साथ तीन लोग को गिरफ्तार कर लिया। सिवान जिले के निवासी से तीनों लोग एक बोलेरो से कहीं जा रहे थे। इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान चला रही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने तीनों से पूछताछ करने के बाद सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया।