माँझा: बहोरा हाता में नकदी सहित हजारों की संपत्ति चोरी

मांझा थाना क्षेत्र के बहोरा हाता गांव में चोरों ने मतलूब आलम के घर से नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली गई। घटना को लेकर गृह स्वामी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार मांझा थाना के बहोरा हाता गांव के मतलूब आलम के भाई का निधन कोलकाता में हो गया है। इस बात की सूचना मिलने के बाद मतलूब आलम अपने पूरे परिवार के साथ कोलकाता के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि सोमवार को जब वे कोलकाता से घर लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने उनके घर में रखे गए नकदी के अलावा हजारों रूपये मूल्य के जेवरात तथा कीमती कपड़ों की चोरी कर ली थी। इस घटना को लेकर उन्ह़ोंने मांझा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry