दुबई में सड़क हादसे में वृदांवन के युवक की मौत

रोजी रोजगार के लिए खाड़ी देश दुबई में गए थावे प्रखंड के वृंदावन मौजे गांव निवासी एक युवक की मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते की वृंदावन गांव का माहौल गमगीन हो गया।
बताया जाता है कि थावे प्रखंड तथा उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी पाशपति साह के पुत्र 32 वर्षीय अशोक कुमार गुप्ता अपने घर से तीन माह पहले दुबई में लोहा सरिया का काम करने लिए गए थे। दुबई में अपनी कंपनी में काम करके मंगलवार की रात अपने घर में लौट रहे थे। तभी सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आ जाने से इनकी मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बुधवार को दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने इस हादसे की जानकारी घर वालों को दी। हादसे में अशोक कुमार की मौत की जानकारी होते ही वृंदावन गांव का माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि हादसे के शिकार बने अशोक कुमार गुप्ता पूर्व में भी दो बार विदेश जा चुके थे। इस बार मात्र तीन माह पहले ही दुबई गए थे। इनके तीन भाई हैं। इनकी नौ साल की पुत्री प्रिया कुमारी, पांच वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी तथा तीन साल का पुत्र आदित्य कुमार है ।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry