शौच को निकली महिला को गोली मारी

बरौली थाना क्षेत्र के विशेसरपुर गांव के समीप घर से शौच के लिए निकली एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल महिला को इलाज के लिए आसपास के लोगों ने बरौली अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में विशेसरपुर गांव के जाफर हुसैन ने आरोप लगाया है कि उनकी मां शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी बीच रास्ते में बैठे दो लोगों ने उनपर गोली चला दी। गोली लगने के बाद महिला घायल हो गई। दर्ज प्राथमिकी में विशेसरपुर गांव के ही गुड्डू तथा बुचन ¨सह को नामजद आरोपी बनाया गया है। घायल महिला खतरे से बाहर बताई जाती है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry