शादी का झांसा देकर काजीपुर की युवती के साथ दुष्कर्म

फुलवरिया थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया गया। घटना को लेकर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में युवती ने आरोप लगाया है कि उसी के गांव के तौफिक आलम ने उसे शादी का प्रलोभन देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब उसने शादी के लिए आरोपी पर दबाव बनाया तो उसने उसके साथ साथ दिखावा के लिए शादी भी रचा ली तथा अंत में मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry