गोपालगंज के हजियापुर में दिन दहाणे घर में घुस कर युवक को मारी गोली, हुई मौत

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर के रामनरेश नगर में घर में घुस कर दो
युवकों ने 25 वर्षीय मिठू पांडेय को गोली मार दिया।
गोली लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो
गई। घटना की सुचना पा कर नगर थाना घटना स्थल पर पहुच शव को
अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि माँझा थाना क्षेत्र के धर्मपरसा के जनार्धन पांडेय
का 25 वर्षीय पुत्र मिठू कुमार पांडेय के घर वालो ने सात महीने
पूर्व गाँव से आकर नगर थाना के रामनरेश नगर में राम अवध राय के घर में रह रहे
थे। मिठू कुमार दिल्ली में रहकर काम करता था। दिल्ली से दो माह
पहले घर आया था। मिठू पांडेय ने अपने घर वालो कहा था कि रक्षाबंधन
बीतने के एक दो हफ्ते बाद वापस दिल्ली लौट जाऊंगा। मिठू
पांडेय के घर पर सभी लोग खुश थे। घर में बहने आपस में बैठकर बातें
कर रही थी कि सभी त्योहार खुशी
खुशी बित गई। मिठू की बहने रक्षाबंधन में भाइयों को
राखी बाँधने आई हुई थी। वह सब अपने घर जाने के तैयारियो में
जुट गई थी कि अब अपने अपने को घर जाना है। घर के सभी
सदस्य सुबह के नाश्ता करके दोपहर के खाना के बारे बातें कर रहे थे। घर के
सभी लोग यह सोच रहे थे कि आज सभी लोग घर पर है कि
दोपहर में क्या खाना बनाया जाए।
मिठू के छोटे भाई राज कुमार पांडेय ने बताया कि घर पर हमलोग एक दूसरे से बातें कर
रहे थे कि दरवाज़े पर किसी ने दस्तक दिया। राजकुमार ने दरवाज़ा खोला तो
देखा कि दरवाज़े पर कटघरवा पंचायत के मुखिया राजेश सहनी का भाई पिंटू
सहनी और उसका एक दोस्त था। पिंटू सहनी ने मिठू पांडेय को
घर के बाहर बुलाया। राजकुमार ने बहाना बनाया की मिठू भैया घर पर
नही है। तब पिंटू ने राजकुमार को धक्का देकर घर में घुसाऔर गुस्से में
मिठू को चिल्लाने लगा। इधर छोटा भाई राजकुमार ने पिंटू के हाथ में बंदूक देखकर
चिल्लाया कि मिठू भैया रूम से बाहर मत निकलिएगा। मिठू ने जैसे ही पिंटू का
आवाज़ सुना तो रूम से बाहर निकला। तब तक पिंटू ने बगैर कुछ कहे मिठू पांडेय के
सीने पर गोली मार दिया। जिससे मिठू पांडेय की
घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिंटू और उसका दोस्त गोली
मारने के बाद घटनास्थल से फरार हो गए।
जैसे ही मिठू को गोली लगी। वह वही पर
गिर गया। तब घर वालो को महसूस हुआ कि कही मिठू की सांसें
चल रही है। घर वालो ने तुरंत सदर अस्पताल लाए जहा इसका इलाज हो
सके। लेकिन जैसे ही सदर अस्पताल में मिठू को लाया गया डॉक्टरों ने
चेकअप किया। चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने मिठू को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सुचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी
नवीन कुमार वर्मा ने बताया की प्रथम दृश्य से यही
लग रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है।गोली कांड में
अभी तक किसी का भी गिरफ्तारी
नही हुआ है। लेकिन मृतक के परिजनों द्वारा पिंटू सहनी और
उसके दोस्त पर प्राथिमिकी दर्ज़ कराया गया है जिसके आधार पर मामले
की जांच पड़ताल की जा रही है। नवीन
कुमार वर्मा ने कहा की हत्यारे जल्द से जल्द हमारे गिरफ्त में होंगे।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry