बाइक के पीछे बैठे वृद्ध सड़क पर गिरे, मौत

थाना क्षेत्र के रतनसराय पूर्वी मलिकाना ढ़ाला के समीप बाइक के पीछे बैठकर कर जा रहे एक वृद्ध अचानक सड़क पर गिर गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जाता है कि बरौली नगर के फतेहपुर वार्ड निवासी दसई महतो शुक्रवार को छपरा जिला के महाराजगंज में स्थित अपने समधी के घर गए थे। शनिवार को दसई महतो एक युवक के साथ बाइक के पीछे बैठकर अपने घर लौट रहे थे। अभी ये लोग बरौली के रतनसराय पूर्वी मलिकाना ढ़ाला के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक असंतुलित हो गई और वृद्ध दसई महतो बाइक से गिर गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वृद्ध को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Ads:






Ads Enquiry