दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी

विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहनिया गांव में विवाहित एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर कोर्ट के आदेश पर रविवार को थाने में चार लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई।
दर्ज प्राथमिकी में इसी गांव के संदीप कुमार पाठक ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी कटेया थाना के सेमरिया गांव के दीवाकर मिश्र की पुत्री पुष्पा कुमारी के साथ गत वर्ष अप्रैल माह में प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि शादी के करीब एक साल के बाद लड़की के परिवार के लोग उसके घर पर पहुंच गए तथा उनकी पत्नी पुष्पा कुमारी की जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उन्होंने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में पुष्पा की मौत हो गई। दर्ज प्राथमिकी में सेमरिया गांव के दीवाकर मिश्र तथा शंभू पाण्डेय सहित चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry