आपसी विवाद में युवक को चाकू घोंपा

नगर थाना क्षेत्र के डीएवी हाई स्कूल के समीप हुए आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने धर्मेन्द्र चौहान नामक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल युवक नगर थाना के जंगलिया मोहल्ले का निवासी बताया जाता है। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में युवक के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमें शंभू गिरी सहित दो लोगों को नामजद किया गया है।

Ads:






Ads Enquiry