Wed, 17 May 2017 03:03 AM (IST)
थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव मे मंगलवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने एक युवक को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष से भी एक ग्रामीण घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चाकू से हमले में घायल युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि सेमरिया गांव निवासी देंवेंद्र मिश्रा के पुत्र कृष्णा मिश्रा का अपने ही गांव के कुछ लोगों से किसी बात को विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गई। दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने कृष्णा मिश्रा को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के पूरन पटेल को भी घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चाकू के हमले में घायल युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। दूसरे घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।