नाबालिग का अपहरण

Fri, 19 May 2017 03:06 AM (IST)
दुकान से कॉपी खरीदने के लिए निकली एक नाबालिग लड़की का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। घटना को लेकर थाने में अज्ञात व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव की नाबालिग लड़की सिसई बाजार से कॉपी खरीदने के लिए निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कहीं भी सुराग नहीं मिलने पर अपहृत लड़की की मां ने घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry