दहेज के लिए की गई थी हत्या, पति गिरफ्तार

Fri, 04Nov 2016

फुलवरिया प्रखंड के बालेपुर गांव निवासी रानी देवी की मौत स्टोव फटने के कारण जलने नहीं हुई थी, बल्कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनको जलाकर मार डाला गया था। इस घटना को लेकर मृतका के भाई ने अपनी बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है।बताया जाता है कि जहरेले हाता गांव के स्वर्गीय उमाशंकर पाल की पुत्री रानी देवी की शादी चार वर्ष पूर्व फुलवरिया थाना क्षेत्र के बालेपुर गांव के विनोद प्रसाद से की गई थी। बीते मंगलवार रीना देवी को ससुराल के लोगों ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। रीना देवी बुरी तरह से जल गई थी। उनकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। तब ससुराल वाले ने पुलिस को बताया था कि खाना बनाते समय स्टोव फटने से महिला जल गई थी। जिनसे उनकी मौत हो गई। इस बीच इस घटना की जानकारी होने पर थाना पहुंचे मृतका के भाई सतेंद्र पाल ने अपनी बहन की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति विनोद प्रसाद, ससुर लालजी प्रसाद, सास किशमती देवी व ननद मनीषा कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया गया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बहन को मार डाला गया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है।

Ads:

सम्बंधित खबरें:







Ads Enquiry