मृतक के भाई ने चालक पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Fri, 04Nov 2016

भोरे थाना क्षेत्र के चफवा गांव के समीप पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद उसके भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ गुरुवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया जाता है कि सिवान जिला के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर गांव निवासी शिवशरण प्रसाद के भाई अंशु कुमार बीते पांच सितंबर को भोरे और विजयीपुर प्रखंड के सीमा पर स्थित भदसी जंगल में दवा लेने आए थे। यहां से ये अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान चफवा गांव के पास एक पिकअप वैन ने उन्हें रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना को लेकर मृतक के भाई शिवशरण प्रसाद ने गुरुवार को अज्ञात चालक के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry