तोड़फोड़ के बाद सदर अस्पताल की सुरक्षा बढ़ी

Fri, 04Nov 2016

बुधवार को हुई तोड़फोड़ के बाद अब सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। गुरुवार को सदर अस्पताल में 14 नए सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए। इसके साथ ही दस और सुरक्षा गार्ड को जल्द ही अस्पताल में तैनात किया जाएगा। प्राइवेट सुरक्षा कंपनी के ये गार्ड अस्पताल तथा उसके परिसर में किसी भी तरह के बवाल होने पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही अस्पताल की संपत्ति की भी सुरक्षा करेंगे। इस संबंध में सिविल सर्जन डा.मदेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सदर अस्पताल में आए दिन बवाल पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि मामूली से मामूली बात कर आए दिन अस्पताल में हंगामा तथा तोड़फोड़ करने को देखते हुए सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था अब कड़ी कर दी गई है। अस्पताल में 14 नए गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। कुछ दिन के अंदर दस और गार्ड को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी तरह के हंगामा या बवाल होने पर ये गार्ड तुरंत कार्रवाई करेंगे।

Ads:






Ads Enquiry