Gopalganj News: बाइक आटो की टक्कर में दो सगे भाई घायल

शहर के जादोपुर रोड़ स्थित सिनेमा हाल समीप गुरुवार को एक आटो तथा बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि जादोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी ललन महतो अपने भाई के साथ एक बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय में किसी काम से आ रहे थे। इसी दौरान शहर के जादोपुर रोड़ स्थित सिनेमा हाल के समीप बाइक की एक आटो से टक्कर हो गयी। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ads:






Ads Enquiry