थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में बुधवार की रात एक आवासीय झोपड़ी में आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते आधा दर्जन झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद जब तक आग पर काबू पाया तब तक आधा दर्जन झोपड़ी सहित उसमें रखे गए सभी सामान जलकर राख हो गए।
बताया जाता है कि अमरपुरा गांव के ग्रामीण बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात एक आवासीय झोपड़ी में अचानक आग लग गयी। आग की लपटें देख वहां पहुंचे ग्रामीण चापाकल के पानी के सहारे आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग ने देखते ही देखते आधा दर्जन आवासीय झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक आधा दर्जन आवासीय झोपड़ी सहित उसमें रखे गए सभी सामान जलकर राख हो गए। जिनकी आवासीय झोपड़ी जली है उनमें शिवनाथ साह, मिथिलेश साह, इंद्रल साह, उमरावती कुवंर, शैलेश साह व मुन्ना साह शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बाद अब ब्लाक से कोई भी कर्मी नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचे।
आग से दो घर सहित तीन लाख की संपत्ति राख
प्रखंड क्षेत्र के अमवां घाट गांव में बुधवार की रात एक घर में आग लग गयी। आग ने देखते देखते एक अन्य घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर जब तब काबू पाया तब तक दोनों घर सहित तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी।
बताया जाता है कि बुधवार की रात अमवां घाट गांव निवासी अपने अपने घर में सोए हुए थे। इसी बीच देर रात में एक आवासीय झोपड़ी में आग लग गयी। आग की लपटें देख ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। लेकिन ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक प्रेम सागर राजभर तथा परमेश्वर राजभर का घर सहित अनाज, बर्तन, साईकिल, कपड़ा सहित तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी। इस अगलगी की सूचना मिलने पर सोमवार को अमवां घाट गांव पहुंचे राजस्व कर्मचारी ने नुकसान का जायजा लेते पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध करायी।