थाना क्षेत्र के महंथवा गांव में भैंस के फसल चरने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक ग्रामीण तथा उनकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना को लेकर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के महंथवा गांव निवासी नंदलाल साह के खेत में उनके पट्टीदार परमेश्वर साह की भैंस गेहूं की फसल चर रही थी। नंदलाल साह ने अपने खेत में भैंस चराने से मना किया तो उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस बीच उन्हें बचाने पहुंची उनकी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस घटना को लेकर घायल के बयान पर थाना में दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।