कटेया नगर स्थित भारत संचार निगम का एक मात्र बीटीएस एक माह से खराब होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उपभोक्ता श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि एक माह से बीटीएस काम नहीं कर रहा है। विभागीय पदाधिकारियों से बार बार संपर्क करने के बावजूद बीटीएस में सुधार करने से संबंधित कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ता काफी परेशान है।