Gopalganj News: भतीजा ने बेच दी चाचा की जमीन, प्राथमिकी

Sun, 11Sep 2016

धोखाधड़ी कर एक भतीजे ने अपने ही चाचा की जमीन बेच दिया। इस बात की जानकारी होने पर चाचा ने अपने भतीजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में थावे थाना क्षेत्र के उदंत राय के बंगरा गांव के अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके भतीजा अभिषेक कुमार सिंह ने उनसे धोखाधड़ी कर उनकी जमीन को बेच दिया। इस मामले में अभिषेक कुमार सिंह के साथ ही रिंकू सिंह, हरिलाल राम, संजय सिंह तथा अर्जुन सिंह को भी नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Ads:






Ads Enquiry