Sun, 7Agust 2016
पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति तथा निरीक्षी न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह ने लगातार दूसरे दिन भी न्यायालय के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई संचिकाओं का भी मुआयना दिया। दोपहर समय उन्होंने न्यायालय में तैनात बेंच व आफिस क्लर्क के साथ बैठक की तथा उन्हें कई बिन्दुओं पर दिशा निर्देश भी जारी किया।
इसके पूर्व शनिवार को न्यायालय परिसर में पहुंचने के बाद निरीक्षी न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर की साफ-सफाई आदि कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने न्यायालय परिसर में लगाए गए डस्टबीन से लेकर अन्य सफाई के इंतजाम के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही कर्मियों को पूरे न्यायालय परिसर में पर्याप्त सफाई आदि पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही विशेष तौर पर पुराने वादों के त्वरित गति से निबटारे को लेकर दिशानिर्देश जारी किया। दोपहर तक उन्होंने न्यायालयों में निबटारे जाने वाले वादों के बारे में भी अध्ययन किया। दोपहर समय उन्होंने न्यायालय के सभा कक्ष में क्लर्क के साथ बैठक की उनके कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें कई बिन्दुओं पर निर्देश भी जारी किया। न्यायालय के पीठ व आफिस क्लर्क के साथ आयोजित बैठक के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील दत्त मिश्र भी मौजूद थे। दिन के करीब दो बजे बैठक समाप्त होने के बाद निरीक्षी न्यायाधीश ने अन्य न्यायालय कार्यो के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।